फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबुधाबी में रखी गई पहले हिंदू मंदिर की नींव, प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश

Sun, 21 Apr 2019 10:01 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुबई में पीएम मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

यूएई की राजधानी अबुधाबी में पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला समारोह में हजारों हिंदुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर का निर्माण बोचासंवासी श्री अक्षर-पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) कर रही है। संस्था के आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज ने मुख्य पूजा स्थल पर पवित्र ईंटें रखीं और चार घंटे तक चले कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र पढ़ा, जिसमें खाड़ी देश को इस पहल पर बधाई दी गई थी।    

विज्ञापन


           

सूरी ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, ‘130 करोड़ भारतीयों की ओर से मेरे प्रिय मित्र और अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को शुभकामनाएं देना मेरा सौभाग्य है। जब इस मंदिर का निर्माण पूर्ण होगा तब यह सार्वभौमिक मानवीय और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक होगा। यह मंदिर वसुधैव कुटुंबकम के वैदिक मूल्यों का प्रतीक है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे प्रधानमंत्री ने लिखा, यह मंदिर निश्चित ही यूएई में बसे 33 लाख भारतीयों और अन्य संस्कृति के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत होगा। गौरतलब है कि अबूधाबी सरकार ने इस मंदिर के निर्माण की मंजूरी 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली यूएई यात्रा के दौरान दी थी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें