चीन के झेजियांग प्रांत के वु शुएलिन दिखने में बिल्कुल जैक मा जैसे हैं। जैक मा जैसा दिखना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 39 वर्षीय शुएलिन प्राांत के तोगशांग शहर में रहते हैं और एक ग्रॉसरी स्टोर चलाते हैं। जैक मा जैसा दिखने के कारण उन्हें अपने बिजनेस में काफी फायदा हो रहा है।
बता दें जैक मा चीन की सबसे बड़ी कंपनी अलीबाबा के मालिक हैं। शुएलिन की सालाना कमाई दोगुनी हो गई है। पहले उनकी कमाई 40 हजार यूआन (करीब 4.12 लाख रुपये) थी। यह कमाई अब बढ़कर 90 हजार यूआन (करीब 9.36 लाख रुपये) हो गई है। वह पूरी चीन में अपनी इस खासियत के कारण मशहूर हो गए हैं।
जब जैक मा के पास पहुंची कहानी
अलीबाबा के मालिक जैक मा के पास जब शुएलिन की कहानी पहुंची तो वह काफी हैरान रह गए। उन्होंने शुएलिन को दुकान के लिए मदद का प्रस्ताव भी दिया। लेकिन शुएलिन ने मदद लेने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वह अपना ग्रोसरी स्टोर चलाने से ही खुश हैं।