फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा आरोप; बाइडन के कर्मचारियों ने 'देशद्रोह' किया, अमेरिका को खतरे में डाला

Wed, 21 May 2025 07:51 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Trump Accuses Biden's Staffers: ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन मानसिक रूप से अक्षम थे, यह जानते हुए भी उनके स्टाफ ने देश की सीमाएं खोलने का फैसला लिया। ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने राष्ट्रपति पद चुरा लिया और देश को खतरे में डाल दिया। यह उच्च स्तर का देशद्रोह है।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि बाइडन के सहयोगियों ने उनकी मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर अमेरिका की सीमाएं खुली छोड़ दीं, जिससे देश में अपराधी, ड्रग डीलर और मानसिक रूप से अस्थिर लोग बिना किसी जांच के घुसते रहे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'यह अमेरिका के खिलाफ सबसे बड़ा देशद्रोह है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Golden Dome: विदेशी मिसाइल हमलों के खिलाफ अमेरिकी कवच 'गोल्डन डोम'; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया एलान

'ऑटोपेन' से फैसले लिए गए- डोनाल्ड ट्रंप
उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडन खुद खुली सीमाओं के पक्ष में नहीं थे, लेकिन उनके कर्मचारियों ने सत्ता संभाल ली और 'ऑटोपेन' (एक इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर उपकरण) से फैसले लिए। ट्रंप ने कहा कि सीमा पार से अपराधियों, ड्रग तस्करों और मानसिक रोगियों का प्रवेश बिना रोक-टोक के होता रहा। इससे देश को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ी।
विज्ञापन


ट्रंप ने की सख्त सजा की मांग
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो लोग यह सब कर रहे थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 'इन देशद्रोही लोगों को बहुत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ये देश को खत्म करना चाहते थे, लेकिन मैं उन्हें रोकने के लिए आया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UK: ब्रिटेन ने इस्राइल के साथ एफटीए वार्ता रोकी, वेस्ट बैंक में अवैध यहूदी बस्तियों पर लगाए नए प्रतिबंध

बाइडन की सेहत को लेकर भी निशाना
ट्रंप के इस बयान से पहले एक नई किताब 'ओरिजिनल सिन: प्रेसिडेंट बाइडन डिक्लाइन, इट्स कवर-अप एंड हिज डिसट्रॉस च्वाइस टू रन अगेन' में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति बाइडन की शारीरिक हालत काफी खराब हो गई थी। वहीं कुछ समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन के डॉक्टर ने चेतावनी दी थी कि अगर वह गिरते हैं तो उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत पड़ सकती है। इसी कारण उनके स्टाफ ने उनके लिए चलने के रास्ते छोटे कर दिए, रेलिंग लगवाई और सीढ़ियों की जगह छोटे रास्तों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें