20 फीसदी पुरुष पहनना चाहते हैं चप्पल
सर्वेक्षण के अनुसार 20 फीसदी पुरुष ऐसे हैं जो चप्पल पहने रखना चाहते हैं और 31 फीसदी बासकेटबॉल कैप पहनना चाहते हैं। कंपनी ने ऐसी ही 40 ड्रेसों का मॉडल्स के जरिए प्रमोशन भी कराया है। इन तस्वीरों में मॉडल्स को ताबूतों में लिटाया गया है।
इन मॉडल्स को ताबूतों में डिजाइनर अंडर गार्मेंट्स, नाइटी, गाउन, मिनी ड्रेस तथा जींस और जैकेट में दिखाया गया है। इसके अलावा कंपनी लोगों के लिए 'ट्राइ बिफोर यू डाई' ऑफर भी लेकर आई है। इसका मतलब ये है कि लोग जीवित रहते हुए भी इन ड्रेसों को ताबूतों में लेटकर ट्राइ कर सकते हैं।