फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में भारतीयों को निशाना बना रहे चोर, घरों से गायब हुए 1300 करोड़ का सोना

Sun, 24 Mar 2019 12:55 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, लंदन
विज्ञापन
स्कार्टलैंड यार्ड - फोटो : FT
विज्ञापन
ब्रिटेन में आजकल भारतीय मूल के लोगों के घरों में हो रही लगातार चोरियों से स्कॉटलैंड यार्ड की नींद उड़ी हुई है। ब्रिटेन पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार साल 2013 से 2018 के बीच 28000 चोरी के मामले सामने आए।
विज्ञापन


बताया गया कि इनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के रहने वाले हैं, जिनके घरों में चोरियां हुई है। चोरी किए गए सामान में लगभग 1300 करोड़ रुपए का सोना शामिल है।  
पुलिस ने बताया कि सोना चोरी होने से पीछे सबसे बड़ी वजह उसका आसानी से नकद में बदलना है। इसलिए चोरों की नजरें हमेशा सोने पर रहती हैं। स्कॉटलैंड यार्ड के अनुसार सबसे ज्यादा चोरी की वारदातें ग्रेटर लंदन में हुई हैं। दूसरे स्थान पर ग्रेटर मैनचेस्टर का स्थान है। 
विज्ञापन


स्कॉटलैंड यार्ड हर साल दिवाली, नवरात्रि और बड़े त्योहारों पर ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों को अलर्ट करता है। क्योंकि भारतीय मूल के लोग अपनी बचत को सोने में ज्यादा निवेश करते हैं। इसके कई फायदे होते हैं। लोग इसे निवेश के लिए सुरक्षित तो मानते ही हैं साथ में भारत में इसे शुभ भी माना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें