फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: किशिदा-बाइडन मुलाकात से पहले जापान-अमेरिका में होगी वार्ता

Sat, 07 Jan 2023 02:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोक्यो

सार

जापानी अफसरों ने बताया कि रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा और विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी अपने अमेरिकी समकक्षों क्रमश: लॉयड ऑस्टिन और एंटनी ब्लिंकेन से ‘टू प्लस टू’ सुरक्षा वार्ता के लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
बाइडन और किशिदा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के अगले सप्ताह अमेरिका दौरा पर जाने से पहले दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर वार्ता होगी। किशिदा जी-7 देशों के अपने दौरे के अंतिम चरण में अमेरिका पहुंचेंगे। किशिदा फ्रांस, इटली, ब्रिटेन और कनाडा समेत छह देशों की अपनी यात्रा सोमवार को शुरू करेंगे और 13 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। जापानी अफसरों ने बताया कि रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा और विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी अपने अमेरिकी समकक्षों क्रमश: लॉयड ऑस्टिन और एंटनी ब्लिंकेन से ‘टू प्लस टू’ सुरक्षा वार्ता के लिए बुधवार को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें