फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इमरान सरकार का दावा, विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के लिए नहीं था कोई दबाव

Fri, 30 Oct 2020 08:58 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
अभिनंदन वर्धमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके देश को डर था कि अगर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा नहीं किया गया तो भारत उन पर हमला कर सकता है। वहीं, सांसद के इस बयान के बाद पाकिस्तानी विदेश कार्यालय सफाई पेश करने में जुट गया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने दावा किया कि भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई के लिए देश पर कोई दबाव नहीं था। इससे एक दिन पहले विपक्ष के सांसद अयाज सादिक ने कहा था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने देश पर भारत के हमले के डर से उच्चस्तरीय बैठक में पायलट को रिहा किए जाने का अनुरोध किया था।


उस दिन के तनाव को याद करते हुए इस्लामाबाद में नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा, 'पैर कांप रहे थे, माथे पर पसीना था और विदेश मंत्री (कुरैशी) ने हमसे कहा, अल्लाह के लिए उन्हें (अभिनंदन) अब वापस जाने दो, क्योंकि भारत रात नौ बजे पाकिस्तान पर हमला करने ही वाला है।' उन्होंने कहा, 'भारत हमले की योजना नहीं बना रहा था...वे केवल इतना चाहते थे कि पाकिस्तान भारत के सामने झुक जाए और अभिनंदन को वापस भेजा जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की फॉरवर्ड ब्रिगेड खत्म करने की थी तैयारी, इसलिए थर्राया था पड़ोसी, धनोआ ने बताया पूरा वाकया 

सादिक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने गुरुवार को कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर कोई दबाव नहीं था। प्रवक्ता ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'पाकिस्तान सरकार ने यह निर्णय शांति के मद्देनजर लिया था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस फैसले का स्वागत किया था।'
विज्ञापन


क्या था मामला
बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने 37 साल के भारतीय वायु सेना के पायलट को 27 फरवरी 2019 पकड़ लिया था। इससे पहले पाकिस्तान ने उनके मिग-21 बाइसन जेट विमान को मार गिराया था। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना के जेट विमानों ने 26 फरवरी 2019 को तड़के पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के शिविरों पर बमबारी की थी। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। अभिनंदन ने मिग को गिराए जाने से पहले पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान ने उन्हें एक मार्च की रात को रिहा कर दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें