फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान रखिए कहीं आपका वजन भी सैकड़ा न मार दे

Sun, 14 Jun 2020 05:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वुहान

सार

चीन के वुहान शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरोना की शुरुआत वहां से ही हुई थी। लॉकडाउन के कारण बुहान शहर में लगभग पांच महीनों तक नाकेबंदी रही। इस दौरान वहां घर में कैद 26 साल के झोउ नाम के एक व्यक्ति का वजन 100 किलोग्राम तक बढ़ गया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कई साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं। इसलिए अपना ध्यान रखना सभी के लिए जरूरी है। चीन के वुहान शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरोना की शुरुआत वहां से ही हुई थी। लॉकडाउन के कारण बुहान शहर में लगभग पांच महीनों तक नाकेबंदी रही।

विज्ञापन


इस दौरान वहां घर में कैद 26 साल के झोउ नाम के एक व्यक्ति का वजन 100 किलोग्राम तक बढ़ गया। शरीर शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती तादाद और अस्पताल में भारी भीड़ को देखते हुए इस व्यक्ति ने अपना इलाज करवाने में भी देरी की।

मामले का खुलासा तब हुआ जब अचानक ज्यादा वजन बढ़ने के कारण 280 किलोग्राम के झोउ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि जो इस समय वह शहर के सबसे ज्यादा वजन वाले व्यक्ति हो गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि वर्तमान समय में इस व्यक्ति का वजन लगभग 280 किलोग्राम है।
विज्ञापन


झोउ शहर के एक इंटरनेट कैफे में काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन का उन्हें पांच महीने तक घर में कैद रहना पड़ा। इस दौरान उनके वजन में यह वृद्धि दर्ज की गई जो के घर वालों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वजन अचानक बढ़ने के कारण अपने घर में चलने में भी काफी तकलीफ हुई। यह खबर आपके लिए इसलिए जरूरी है। क्योंकि देश में अनलॉक होने के बावजूद अभी तक ना तो बाजार पूरी तरह खुले हैं, ना ही दफ्तर अधिकतर लोगों का घर में ही ज्यादा वक्त बीत रहा। इसलिए खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है।

दिसंबर में 177 किग्रा था झोउ का वजन
बताया जा रहा है कि 2019 के अंत में जो का वजन 177 किलोग्राम था। जनवरी में ही वह शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था इस दौरान जो का वजन 100 किलोग्राम तक बढ़ गया। वह ना वह ठीक से खड़े हो सकते हैं और ना ही चल सकते हैं। संक्रमण के कारण उन्होंने समय पर अपना इलाज नहीं करवाया जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें