फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 आईफोन चुरा कर ले जा रही थी महिला, पकड़ी गई

Wed, 19 Jul 2017 09:38 PM IST
amarujala.com- Written by: नसीम खान
विज्ञापन
women arrest
विज्ञापन
एक महिला के पास एक या दो नहीं, बल्कि 102 आईफोन पकड़े गए है। वह इन मोबाइल को अपने कपड़ों में छिपाकर ले जा रही थी। उसकी चोरी को कस्टम विभाग ने पकड़ा है। चीन की एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक मोबाइल के अलावा उसके पास से 15 लग्जरी घड़ियां भी बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि वह इनको हांगकांग से चीन में तस्करी के लिए ले जा रही थी। रिपोर्ट में लिखा है कि कस्टम विभाग के अधिकारियों को उसके ऊपर इसलिए शक हो गया क्योंकि उसने गर्मी में भी कॉर्डिंगन पहन रखा था।

इतना ही नहीं उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा काफी बेडौल लग रहा था। इसके बाद जब वह मेटल डिटेक्टर से गुजरी तो उसकी पोलपट्टी खुल गई। महिला ने सभी मोबाइल सीने से चार परत में लपेट रखा था। इसका वजन नौ किलोग्राम रहा होगा। फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहां ऐसे अपराध पर जेल या जुर्माना की सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें