फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में श्रीलंका के दो सैन्य अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध 

Sun, 12 Dec 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो

सार

मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में श्रीलंका के दो सैन्य अधिकारियों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्रीलंकाई नौसेना अधिकारी चंदना हेत्तियारची और सेना के पूर्व स्टाफ सार्जेंट सुनील रत्नायके उन 12 देशों के अधिकारियों में शामिल हैं
विज्ञापन
अमेरिकी झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में श्रीलंका के दो सैन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें एक अधिकारी हत्या अभियुक्त है, जिसे राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षा ने माफी दे दी थी, जबकि दूसरा उसका रिश्तेदार है। इन दोनों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


श्रीलंकाई नौसेना अधिकारी चंदना हेत्तियारची और सेना के पूर्व स्टाफ सार्जेंट सुनील रत्नायके उन 12 देशों के अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका ने मानवाधिकार का उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अपने यहां प्रवेश पर रोक लगा दी है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि हेत्तियारची ने 2008 से 2009 तक ‘त्रिंकोमाली 11’ मामले में आठ लोगों के स्वतंत्रता के अधिकार का खुलेआम उल्लंघन किया था। त्रिंकोमाली 11 मामला दरअसल त्रिंकोमाली जिले से 11 तमिल युवकों के अपहरण और हत्या से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें