फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान रेलवे : पाक, ईरान व तुर्की को जोड़ने वाली ट्रेन व्यापार क्षमता बढ़ाने के लिए 10 साल बाद फिर की गई शुरू

Thu, 23 Dec 2021 01:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

पिछले 10 से अधिक वर्षों तक निलंबित रही पाकिस्तान, ईरान और तुर्की को जोड़ने वाली एक मालगाड़ी को तीनों देशों के बीच व्यापार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए फिर से शुरू की गई है। तीनों देशों की योजना भविष्य में इसी मार्ग पर एक यात्री रेल सेवा शुरू करने की भी है।
विज्ञापन
Pakistan Railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान, ईरान और तुर्की को जोड़ने वाली एक मालगाड़ी सेवा क्षेत्रीय संपर्क में सुधार और तीनों देशों के बीच व्यापार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए फिर से शुरू की गई है। यह सेवा, 10 से अधिक वर्षों तक निलंबित रही। यह जानकारी बुधवार को मीडिया की खबर से मिली। तीनों देशों की योजना भविष्य में इसी मार्ग पर एक यात्री रेल सेवा शुरू करने की भी है।

विज्ञापन


मार्गल्ला रेलवे स्टेशन पर इस्लामाबाद-तेहरान-इस्तांबुल (आईटीआई) मालगाड़ी शुरू
पाकिस्तान के रेल मंत्री आजम खान स्वाति ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और प्रधानमंत्री के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद के साथ यहां मार्गल्ला रेलवे स्टेशन पर इस्लामाबाद-तेहरान-इस्तांबुल (आईटीआई) मालगाड़ी शुरू की। इस अवसर पर तुर्की, ईरान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राजदूत भी मौजूद रहे।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन हर मंगलवार को चलेगी जो इस्लामाबाद में मार्गल्ला से अपना सफर शुरू कर ईरान के जाहेदन होते हुए इस्तांबुल जाएगी। इस्लामाबाद से इस्तांबुल के लिए पहली ट्रेन का उद्घाटन 14 अगस्त 2009 को हुआ था। पाकिस्तान रेलवे के अनुसार इसी तरह, इस्तांबुल से पहली खेप 13 अगस्त, 2010 को इस्लामाबाद पहुंची। अब तक, पाकिस्तान से तुर्की के लिए आठ ट्रेनें भेजी गई हैं, जिनमें से आखिरी 5 नवंबर, 2011 को लाहौर से रवाना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें