फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: 'सबसे मजबूत देश और इतनी कमजोर प्रतिक्रिया', जेलेंस्की ने रूसी हमले के बाद की अमेरिका की निंदा

Sun, 06 Apr 2025 09:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

सबसे मजबूत देश, इतनी कमजोर प्रतिक्रिया... यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
हाल ही में रूस के द्वारा क्रिवी रिह पर किए गए घातक हमले को लेकर अमेरिकी प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस हमले में रूस का सीधे तौर पर नाम लेने से भी डरता है। 
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : पीटीआई / एपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता हुआ जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल में यूक्रेन के क्रिवी रिह पर हुए घातक हमले पर अमेरिका की प्रतिक्रिया की निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक बयान में जेलेंस्की ने अमेरिका की प्रतिक्रिया की आलोचना की। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन के क्रिवी रिह के एक खेल के मैदान में मिसाइल और ड्रोन से किए गए हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने अमेरिका पर लगाया आरोप
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह हमले में रूस का नाम लेने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले को लेकर अमेरिका दूतावास की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक है। सबसे मजबूत देश, इतने मजबूत लोग और इतनी कमजोर प्रतिक्रिया।

ये भी पढ़ें:- USAID: म्यांमार में भूकंप पीड़ितों की मदद कर रहे USAID कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, रिपोर्ट में दावा

जेलेंस्की ने आगे कहा कि वे बच्चों को मारने वाली मिसाइल के बारे में बात करते समय 'रूसी' शब्द कहने से भी डरते हैं। ज्ञात हो कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने इस हमले पर अपनी चिंता जताते हुए कहा कि यह हमला भयावह था और युद्ध को खत्म करना चाहिए। हालांकि, जेलेंस्की ने इस प्रकार की प्रतिक्रिया को अपर्याप्त माना। साथ ही कहा कि अमेरिका को रूस की कड़ी आलोचना करनी चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: 'वह पागल है, अमेरिका को मंदी की ओर धकेलने जा रहा', हैंड्स ऑफ रैली में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ लगे नारे
विज्ञापन


युद्धविराम के लिए रूस पर अधिक दवाब बनाने पर जोर
जेलेंस्की ने अपने बयान में युद्ध विराम के लिए रूस पर अधिक दबाव बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब रूस अपनी मनमानी पर उतर गया है। उन्होंने कहा कि रूस युद्ध को जारी रखता है और बच्चों को मारने के बावजूद युद्धविराम के प्रस्तावों को नकारता है। उन्होंने जोर दिया कि युद्ध को खत्म करने के लिए हमें रूस पर दबाव बनाना चाहिए और सच बोलने से डरना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें