California Fires: कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में 7 जनवरी को लगी आग ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। इस आग में कई लोगों की जान चली गई। साथ ही सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। हालांकि कैलिफोर्निया के एक बिजली कंपनी के दावे के बाद अब जाकर इस तबाही की असली वहज सामने आ रही है। आप भी समझिए...
दक्षिण कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में लगी आग ने पूरे इलाके में तबाही मचा रखी है। अब तक इस आग के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है, तो सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर जाना पड़ा है। इसी बीच जंगलों में आग के लगने के कारणों को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है। जहां कैलिफोर्निया की बिजली कंपनी ने बताया है कि हो सकता है कि उसके उपकरणों के कारण 7 जनवरी को लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग लगी थी।
विज्ञापन
29 लोगों की गई थी जान
कैलिफोर्निया की एक यूटिलिटी कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसके उपकरणों के कारण लॉस एंजिल्स में जंगल में आग लगी थी। बता दें कि यह आग उसी दिन लगी थी जब क्षेत्र में दो बड़े जंगल की आग में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और हजारों घर तबाह हो गए।
हर्स्ट फायर ने किया स्वीकार
दक्षिणी कैलिफोर्निया एडिसन ने हर्स्ट फायर में अपनी संभावित भूमिका को स्वीकार किया, हालांकि इस आग में कोई संरचना नष्ट नहीं हुई और न ही किसी की मौत हुई। कंपनी ने राज्य उपयोगिता नियामकों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
यूटिलिटी कंपनी कर रही जांच
इसके साथ ही एक अन्य फाइलिंग में यूटिलिटी कंपनी ने कहा कि वह यह जांच रही है कि क्या एक निष्क्रिय ट्रांसमिशन लाइन चालू हो गई थी और इससे घातक ईटन फायर हुई, हालांकि कंपनी ने यह सुनिश्चित किया कि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि उसके उपकरण उस आग के लिए जिम्मेदार थे।
एक नजर पूरे मामले पर
गौरतलब है कि दक्षिण कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के क्षेत्रों में 7 जनवरी को तेज हवाओं के कारण लगी थी, जिससे लगभग 8,000 घर, व्यवसाय और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही 12 लोगों की जान चली गई। उसी दिन अल्ताडेना में भी एक आग लगी थी, जिसमें 17 लोग मारे गए थे और 10,000 से अधिक घरों और इमारतों को नुकसान हुआ था। हालांकि पिछले सप्ताह इन दोनों आगों पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।