फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वेतों के उत्पीड़न पर घिरे ट्रंप, डेमोक्रेटों की तरफ झुकी आबादी

Tue, 13 Oct 2020 02:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, गलवेस्टन।
विज्ञापन
अमेरिका में प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप के लिए कई दिक्कतें पैदा होती जा रही हैं। एक बड़ी मुसीबत अश्वेतों से जुड़ी है जिसमें देश भर में अफ्रीकी मूल की आबादी डेमोक्रेटों की तरफ झुक गई है।

विज्ञापन


हाल में एक मामला टेक्सास का आया है जिसमें घोड़ों पर सवार दो अमेरिकी पुलिसकर्मी एक अश्वेत को हाथों में रस्सी बांधकर ले जा रहे हैं। अब अश्वेत ने पुलिस से 10 लाख डॉलर का हर्जाना मांग लिया है।


अश्वेत समुदाय में एक साल पुराने इस मामले को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। अफ्रीकी मूल के डोनाल्ड नीली नामक इस शख्स ने टेक्सास शहर और वहां के पुलिस विभाग से उसके साथ हुई घटना को लेकर अब 10 लाख डॉलर का हर्जाना मांगा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित और भयभीत किया गया। गलवेस्टन काउंटी जिला अदालत में गत सप्ताह 44 वर्षीय डोनाल्ड नीली ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि अधिकारियों के आचरण से वह शारीरिक रूप से घायल हुए और भावनात्मक रूप से आहत भी हुए।

पुलिस ने इस मामले में अभी कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से ही अमेरिका का अश्वेत समुदाय ट्रंप के खिलाफ एकजुट हो गया है।

इस तरह गिरफ्तार हुआ डोनाल्ड नीली
अफ्रीकी मूल के डोनाल्ड नीली के साथ यह दुर्व्यवहार पिछले साल अगस्त में हुआ जब उन्हें हथकड़ी से जुड़ी रस्सी पकड़े दो घुड़सवार पुलिस अधिकारी लेकर गए। यह तस्वीर गुलामों को जंजीर में जकड़ कर रखने की याद दिलाती है। घटना के वक्त नीली सड़क किनारे सो रहा था तभी उसे आपराधिक अतिक्रमण के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें