फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुबई के गुरुद्वारे में रमजान में रोजाना इफ्तारी करेंगे रोजेदार

Tue, 16 Apr 2019 04:42 AM IST
राजेश सैनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
रोजा इफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

संयुक्त राज्य अमीरात में मौजूद एकमात्र सिख गुरुद्वारा रमजान के पवित्र माह में वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए इफ्तारी का आयोजन करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंधारी ने रविवार को बैसाखी पर्व के दौरान कहा कि दुबई में पिछले छह वर्षों से गुरुद्वारा के जेबेल अली रमजान के दौरान इफ्तारी का आयोजन करते हैं। 

विज्ञापन


इस वर्ष भी वह हर क्षेत्र में श्रमिकों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे। रमजान के दौरान रोजा रखने वाले न कुछ खाते हैं न पीते हैं लेकिन शाम होने के बाद वह अपना रोजा खोल कर खाना खाते हैं। इसे इफ्तारी कहा जाता है।

इसकी शुरुआत मई के पहले महीने से शुरू हो जाती है। कंधारी ने कहा, ‘यहां बहुत सारे मुस्लिम कामगार हैं। लेकिन ऐसी कोई जगह नहीं हैं, जहां बैठकर वह इफ्तारी कर सकें। हम इन कामगारों को अपने गुरुद्वारे से इफ्तार करने के लिए आमंत्रित करेंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें