फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में धूप सेंक रहा था शख्स, विमान से गिरा यात्री, प्लेन में छिपकर सफर कर रहा था

Thu, 04 Jul 2019 07:02 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केन्या एयरवेज के प्लेन की घटना, साउथ वेस्ट लंदन में गिरा यात्री
  • पहले भी हो चुकी हैं विमान से गिरकर मौतों की घटनाएं
  • प्लेन के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर सफर कर रहा था
विज्ञापन
केन्या एयरवेज(File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ वेस्ट लंदन में एक शख्स अपने घर के बाहर बगीचे में धूप सेंक रहा था। अचानक तभी तेज आवाज के साथ उसके काफी करीब किसी यात्री का शव गिरा। धूप सेक रहा शख्स हैरान-परेशान रह गया। 
विज्ञापन


दरअसल, यह शव केन्या एयरवेज के विमान से गिरा था। वाकया रविवार का है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्लेन से गिरने वाला यात्री संभवत: प्लेन के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर सफर कर रहा था। एक चश्मदीद डेविड कार्माल्ट ने लंदन के सांध्य दैनिक लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारा पड़ोसी उस वक्त बगीचे में धूप सेंक रहा था। शव उससे एक मीटर की दूरी पर गिरी। यह चमत्कार ही है कि कोई अन्य नहीं मरा।’

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि प्लेन से गिरे यात्री की पहचान की कोशिश की जा रही है। वह केन्या की राजधानी नैरोबी में केन्या एयरवेज की फ्लाइट केक्यू100 में सवार हुआ था। शव इतना क्षत-विक्षत हो चुका था कि यह तक पहचान करना मुश्किल है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया अभी तक की जांच में विमान के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में एक बैग, पानी और कुछ खाना मिला है। केन्या एयरवेज भी मामले की जांच कर रही है।

क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं

अक्सर कुछ प्रवासी कहीं जाने की चाह या बेहतर जीवन की तलाश में प्लेन में किसी जगह छिप जाते हैं। ज्यादातर की इसी तरह गिरने से मौत हो जाती है। कुछ भाग्यशाली रहते हैं जो बच जाते हैं, हालांकि ऐसा बहुत ही कम बार होता है। इससे पहले भी लंदन में पेड़ों या दुकानों की छतों पर प्लेन से लोगों के शव गिरे हैं। कई गिरने से पहले ही प्लेन के कंपार्टमेंट में बेहद कम तापमान और ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ चुके होते हैं।

पहले भी हो चुके  हैं कई हादसे

2012 में अंगोला से आ रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से गिरने से जोस मातादा नाम के शख्स की मौत हुई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, इस वजह से उसकी शिनाख्त में 6 महीने लगे थे। ऐसे ही 2015 में जोहानिसबर्ग से लंदन आ रही ब्रिटिश एयरवेज की ही फ्लाइट से एक शख्स का शव साउथवेस्ट लंदन के रिचमंड स्थित एक दुकान की छत पर गिरा था। हालांकि, छिपकर सफर कर रहा एक अन्य शख्स बाद में प्लेन के पहियों के बीच में जिंदा मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें