फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन : भारत में जल्द वापस आएगी बांदा के मंदिर से चोरी हुई मूर्ति, पढ़ें दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

Sun, 12 Dec 2021 06:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन

सार

हिंदु धर्म की देवी योगिनी की यह मूर्ति 8वीं सदी की है और बांधा के लोखारी गांव से 1970-80 के दशक में चोरी हो गई थी। लंदन में भारतीय उच्च आयोग ने पिछले हफ्ते बताया कि मूर्ति की वापसी की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और कुछ महीनों के भीतर स्वदेश लौटेगी।
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड में बांदा के मंदिर से 40 साल पहले चोरी हुई देवी की प्राचीन मूर्ति बहुत जल्द लंदन से वापस आएगी। ये मूर्ति लंदन के एक घर के बगीचे में मिली है। इसे अब भारत वापस भेजने की तैयारी तेज हो गई है।

विज्ञापन


हिंदु धर्म की देवी योगिनी की यह मूर्ति 8वीं सदी की है और बांधा के लोखारी गांव से 1970-80 के दशक में चोरी हो गई थी। लंदन में भारतीय उच्च आयोग ने पिछले हफ्ते बताया कि मूर्ति की वापसी की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और कुछ महीनों के भीतर स्वदेश लौटेगी। आइए जानते हैं दुनिया की महत्पूर्ण खबरों के बारे में...

भारतीय अमेरिकी चिकित्सकों ने तीन लाख डॉलर दान किए 

अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय अमेरिकी चिकित्सकों ने खाद्यान्न बैंक और भारतीय सामुदायिक केंद्र की स्थापना के लिए 3,00,000 डॉलर दान दिए हैं। चिकित्सकों ने यह कदम समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उठाया है। जिस समाज से उन्हें सबकुछ मिला, उसकी सेवा उनका मकसद है। 

मीडिया में जारी एक बयान में कहा गया कि मोनमाउथ ओशन काउंटी एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एमओसीएपीपीआई) ने खाद्यान्न बैंक और न्यूजर्सी के टॉम्स रिवर में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना के लिए 1,50,000-1,50,000 डॉलर दान दिए हैं। 

एमओसीएपीपीआई के अध्यक्ष डॉ अविनाश गुप्ता ने कहा, दान देने का सदस्यों का लंबे समय से सपना था। उन्होंने कहा, सब की भागीदारी, उदारता और हमारे पिछले अध्यक्षों के प्रयासों के लिए धन्यवाद, हम पिछले कुछ वर्षों में 5,00,000 से अधिक डॉलर जुटाने में सक्षम हुए।

जापान : कंप्यूटर गेम बनाने वाली कंपनी के सदस्य युमेरा का निधन

जापान की कंप्यूटर गेम बनाने वाली चर्चित कंपनी निन्तेंदो के अहम सदस्य रहे मासायुकी युमेरा का निधन हो गया। वह 78 साल के थे। क्योटो में स्थित रित्सुमिकान यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी, वहां वह पढ़ाते थे। कंपनी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाले युमेरा का निधन सोमवार को हुआ। उनका जन्म 1943 में टोक्यो में हुआ था। उन्होंने चिबा प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की थी। 

सिंगापुर : धोखाधड़ी में भारतीय मूल की महिला को 16 माह जेल

भारतीय मूल की महिला को सिंगापुर में 16 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिला जज मार्विन बे ने शुक्रवार को राजागोपाल मालिनी (78) को सजा सुनाते हुए कहा कि सामाजिक एवं परिवार विकास मंत्रालय (एमएसएफ) को धोखा देने की उसकी कोशिश से कोविड-19 सपोर्ट ग्रांट के लिए तय करदाताओं के धन का नुकसान होता। मालिनी ने कोविड-19 सपोर्ट ग्रांट लेने के िलए नौकरी से निकाले जाने का फर्जी प्रमाणपत्र दिया था। 
विज्ञापन

अर्दोआन ने सोशल मीडिया को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयब अर्दोआन ने सोशल मीडिया को लोकतंत्र के लिए मुख्य खतरा करार दिया है। उनकी सरकार ऑनलाइन गलत सूचना फैलाने को अपराध बनाने के लिए कानून बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि विरोधियों का कहना है कि इससे अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लग जाएगा।

एक कॉन्फ्रेंस में वीडियो संदेश के माध्यम से अर्दोआन ने कहा कि शुरुआत में सोशल मीडिया को स्वतंत्रता का प्रतीक माना गया था। अब हम इसके माध्यम से फैलाए जा रहे झूठ और गलत सूचनाओं से समाज के कमजोर वर्गों, को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें