फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Storm Fiona: प्यूर्तो रिको में फियोना तूफान का कहर, उफान पर नदियां, दो लोगों की मौत

Tue, 20 Sep 2022 11:54 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, सैन जुआन।

सार

माना जा रहा है कि फियोना का असर भी काफी विनाशकारी हो सकता है। राष्ट्रीय मौसम सेवा एजेंसी के मुताबिक, प्यूर्टो रिको के पश्चिमी तट पर भीषण बारिश की आशंका है। नदियां भी उफान पर हैं। हालात की गंभीरता देखते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने क्षेत्र में आपातकालीन घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
प्यूर्तो रिको में फियोना तूफान का कहर। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी क्षेत्र के प्यूर्तो रिको में फियोना तूफान का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। यहां नेशनल गार्ड के सैनिकों ने सैकड़ों फंसे हुए निवासियों को बचाया। तूफान की वजह से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। तूफान के चलते दो लोगों की मौत की भी खबर है।

विज्ञापन


बता दें, 2017 में यहां आए मारिया तूफान ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी और पॉवर ग्रिड को भी नष्ट कर दिया था। माना जा रहा है कि फियोना का असर भी काफी विनाशकारी हो सकता है। राष्ट्रीय मौसम सेवा एजेंसी के मुताबिक, प्यूर्टो रिको के पश्चिमी तट पर भीषण बारिश की आशंका है। नदियां भी उफान पर हैं। हालात की गंभीरता देखते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने क्षेत्र में आपातकालीन घोषणा कर दी है। फियोना तूफान के चलते सड़कों के फुटपाथ टूट गए हैं, कई छतें टूट गईं हैं और हवाई अड्डों पर पानी भर गया है। तूफान से करीब 38 सेंटीमीटर तक बारिश होने की आशंका जताई गई है।

जापान : तूफान ने अंतरिक्ष केंद्र को क्षति
दक्षिण-पश्चिमी जापान में दस्तक देने के बाद उष्णकटिबंधीय तूफान मंगलवार को प्रशांत महासागर की तरफ बढ़ गया। इस कारण 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं और यातायात व बिजली आपूर्ति की सुविधाएं ठप पड़ गई हैं। तूफान ‘नान्माडोल’ ने उत्तरी तोक्यो की ओर बढ़ने से पहले दक्षिणी जापान में काफी नुकसान किया। क्यूशू द्वीप के दक्षिण में तनेगाशिमा द्वीप पर, जापान ‘एयरोस्पेस एंड एक्सप्लोरेशन’ एजेंसी के अंतरिक्ष केंद्र की एक दीवार टूट गई है। रॉकेट बनाने के लिए इस्तेमाल की गई इमारत को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें