फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पहले फ्लाइट डायरेक्टर क्रिस क्राफ्ट का निधन

Tue, 23 Jul 2019 04:31 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस क्राफ्ट - फोटो : नासा
विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के पहले फ्लाइट डायरेक्टर क्रिस क्राफ्ट की मृत्यु हो गई। वह 95 साल के थे। हाल ही में चंद्रमा पर मानव पहुंचने के 50 साल पूरे हुए थे। क्राफ्ट साल 1958 में नासा से जुड़े थे। उन्होंने चालक युक्त अंतरिक्ष अभियानों को लिए प्लानिंग और कंट्रोल प्रोसेस विकसित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने नासा के मिशन कंट्रोल ऑपरेशन की स्थापना की जिससे अमेरिका ने पहली मानव युक्त उड़ान संभव कर दिखाई और चंद्रमा के लिए अपोलो मिशन को शुरुआत दिलाई। नासा के प्रमुख जिम ब्राइडेन्सटाइन ने कहा, 'उनकी (क्रिस क्राफ्ट) विरासत अथाह है। अमेरिका ने आज उनमें से एक हीरा खो दिया है जिन्होंने नासा की नीव रखी थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें