फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : तालिबान का फरमान, डीजे बजाने और पोलियो पिलाने वालों की अब खैर नहीं

Fri, 02 Aug 2019 02:33 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पाकिस्तानी तालिबान ने उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले में लोगों को जोर से संगीत बजाने और अपने बच्चों को पोलियो टीकाकरण नहीं कराने की चेतावनी दी है। तालिबानी फरमान के मुताबिक, आदेश का पालन नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के मुख्यालय मिरामशाह में लोगों को प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक पेज पर उर्दू में लिखा संदेश मिला, जिसमें महिलाओं को भी चेतावनी दी गई है कि वे पुरुषों के बिना घर से बाहर नहीं निकलें। 

संदेश में लिखा गया है, ‘हम याद दिला दें कि तालिबान द्वारा इससे पहले कई बार जारी किए गए इसी तरह के बयान को लोगों ने अनसुना किया है। लेकिन इस बार हम तालिबान के आदेश का उल्लंघन करने वालों को निशाने पर लेने जा रहे हैं।’ संदेश में पोलियो कर्मियों को चेताया गया है कि वे बच्चों की अंगुली पर निशान लगा सकते हैं लेकिन दवा नहीं पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें