फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: सिडनी के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़; खालिस्तान समर्थकों ने दीवार तोड़ी, गेट पर लगाया झंडा

Fri, 05 May 2023 02:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

Sydney Swaminarayan Temple : इससे पहले भी कई बार ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों को निशाना बनाया जा चुका है। इस साल जनवरी में मेलबर्न में बाप्स स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
The BAPS Swaminarayan temple of Western Sydney - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। पश्चिमी सिडनी के रोजहिल उपनगर के बाप्स स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बाप्स स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया और तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर के गेट पर खालिस्तान का झंडा लटका हुआ था। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए सिडनी जाने वाले हैं।

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पश्चिमी सिडनी के रोजहिल उपनगर के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। जब मंदिर प्रबंधन शुक्रवार को पूजा करने के लिए पहुंचा तो देखा की मंदिर की दीवार टूटी थी। वहीं गेट पर खलिस्तान का झंडा भी लटका हुआ था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परमट्टा के लिए संसद सदस्य एंड्रयू चार्लटन को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे मंदिर पहुंचे। चार्लटन ने मंदिर के अधिकारियों के साथ दीवार को फिर से रंगने में मदद की। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी और हैरान हूं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने के लिए अपील की है। साथ ही स्थानीय पुलिस, गृह मामलों के विभाग, संसद के राज्य और संघीय सदस्यों, भारतीय उच्चायोग और सिडनी के महावाणिज्यदूत के समर्थन की सराहना की। 

विज्ञापन


जनवरी में भी हुआ था हमला

गौरतलब है, इससे पहले भी कई बार ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों को निशाना बनाया जा चुका है। इस साल की शुरुआत में मेलबर्न में तीन और ब्रिस्बेन में दो हिंदू मंदिरों में खालिस्तान समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। जनवरी में मेलबर्न में बाप्स स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। 12 जनवरी की सुबह मेलबर्न के उत्तरी उपनगर मिल पार्क में बाप्स स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की थी। साथ ही मंदिर की दीवारों पर विरोधी नारे भी लिखे गए। मंदिर की दीवारों पर लिखे नारे में खालिस्तान समर्थकों ने आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरांवाले को 'शहीद' बताया और उसकी प्रशंसा भी की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदिर की दीवारों पर विनाश और घृणा के स्तब्ध करने वाले नारे लिखे गए थे। वहीं, बाप्स ने हमले की निंदा की थी। बाप्स ने एक बयान में कहा था कि हम बर्बरता और घृणा के इन कृत्यों से दुखी और स्तब्ध हैं। हम शांति और सद्भाव के लिए अपनी प्रार्थना करते हैं और जल्द ही घटना को लेकर विस्तार से जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें