फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bondi Beach Shooting: बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला करने वाला आरोपी कोर्ट में हुआ पेश, अप्रैल में होगी अगली सुनवाई

Mon, 16 Feb 2026 03:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर 14 दिसंबर को यहूदी समुदाय पर हुए आतंकी हमले के आरोपी नवीद अकरम को दो महीने बाद  कोर्ट में वीडियो लिंक के जरिए पेश किया गया। यह 30 वर्षों में देश की सबसे घातक मास शूटिंग के बाद उसकी पहली सार्वजनिक सुनवाई थी।

विज्ञापन
बॉन्डी बीच हमले का आरोपी कोर्ट में पेश - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बॉन्डी बीच पर दो महीने पहले 14 दिसंबर को यहूदी लोगों पर हमला  हुआ था। हमलावार आतंकी नवीद अकरम को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया।  अकरम वीडियो लिंक के जरिए ऑस्ट्रेलिया की सुपरमैक्स कोर्ट में पेश हुआ। देश में लगभग तीन दशकों में हुई सबसे बड़ी मास शूटिंग के बाद यह उसकी पहली सार्वजनिक सुनवाई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें US-Hungary Relations: बुडापेस्ट में रुबियो-ऑर्बन की मुलाकात, अमेरिका-हंगरी नागरिक परमाणु समझौते पर बनी सहमति

कुल 59 आरोप लगे हैं
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने 24 साल के नवीद पर कुल 59 आरोप लगाए हैं जिनमें 15 हत्याएं, 40 लोगों को घायल करने के इरादे से हमला और एक आतंकी कृत्य शामिल है।अकरम और उसके पिता साजिद पर आरोप है कि दोनों ने दिसंबर में हनुक्का समारोह के दौरान हमला किया था। हमले के दौरान पुलिस की गोली लगने से पिता मारा गया था। अदालत के बयान और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वह जेल से वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में लगभग पांच मिनट के लिए पेश हुआ।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सबूतों की टाइमलाइन पर भी चर्चा हुई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोमवार को सुनवाई के दौरान अकरम ज्यादातर चुप रहा। इसके साथ ही उसने तभी बोला जब पीठासीन न्यायाधीश ने उससे सीधे बात की। उसके वकील बेन आर्चबोल्ड ने बाद में कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उसका मुवक्किल कौन सी दलील देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंSingapore: सिंगापुर में भारतीय मूल व्यक्ति को पांच महीने की सजा, महिला के साथ छेड़छाड़ करने का था आरोप

साजिश छिपाने के लिए बहुत ज्यादा ऐहतियात रखा

यह केस की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी। इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन (एएसआईओ) के सुरक्षा महानिदेशक माइक बर्गेस ने सीनेट में कहा कि हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। पूरे कृत्य को छिपाने के लिए बहुत ऐहतियात बरता। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि कथित आतंकवादियों ने अपनी साजिश छिपाने के लिए बहुत ज्यादा ऐहतियात रखा। आसान शब्दों में कहूं तो, वे रडार से छिपने के लिए अंधेरे में चले गए।" यह हमला यहूदी त्योहार हनुक्का को टारगेट करके किया गया था, जो 1996 के बाद पिछले 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हुआ सबसे घातक आतंकी हमला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें