फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump Avenue: हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सम्मान के लिए कहा- धन्यवाद

Sat, 27 Jun 2026 04:45 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा गया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तेलंगाना सरकार का धन्यवाद किया। सरकार ने कहा कि यह नामकरण भारत-अमेरिका संबंधों और हैदराबाद की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक है।
विज्ञापन
हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए वह आभारी हैं और दावा किया कि वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके नाम पर भारत में इस तरह सड़क का नाम रखा गया है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'भारत के हैदराबाद में नया 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया: ईरान पर अमेरिका का पलटवार, मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों पर किए हवाई हमले

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सड़क के नामकरण से जुड़ी स्मारक पट्टिका का अनावरण करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है सड़क
यह सड़क हैदराबाद में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है। इसके आसपास कई बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जिनेवा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन: PoJK में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप, UKPNP ने UNHRC से लगाई गुहार

तेलंगाना सरकार ने क्या कहा?
वहीं, तेलंगाना सरकार ने कहा कि 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' नामकरण अमेरिका के प्रति सम्मान का प्रतीक है। साथ ही यह हैदराबाद की भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती अहमियत और दोनों देशों के बीच मजबूत होते सहयोग को भी दर्शाता है। सरकार के अनुसार, यह कदम हैदराबाद को वैश्विक निवेश, प्रौद्योगिकी और भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में भी एक प्रतीकात्मक पहल है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें