फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड: एक दिन में सर्वाधिक 745 कोरोना मरीज मिले

Mon, 04 Jan 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
थाईलैंड के बैंकॉक में फेस्क मास्क पहनकर काम पर जाते लोग। - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना महामारी का असर दुनिया में कहीं घट रहा है तो कहीं तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को थाईलैंड में 745 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले रोगियों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनमें अधिकांश लोग स्वदेशी हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 745 नए केस में से 729 स्थानीय लोग हैं। इनमें से 577 म्यांमार के शरणार्थी हैं, जो समुत साखों प्रांत में रह रहे हैं। वहां पिछले माह कोरोना फैला है। 16 अन्य नए मरीज क्ववारंटीन सेंटरों में मिले हैं।

थाईलैंड के सेंटर फॉर कोविड-19 सिचुएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी सीसीएसए के अनुसार संक्रमित मिले म्यांमार के शरणार्थी घनी बसाहट वाले इलाकों में रहे रहे हैं, जहां महामारी तेजी से फैल रही है। इसलिए उनमें महामारी की जोखिम ज्यादा है। 
विज्ञापन


54 राज्यों में असर, 28 में सख्त पाबंदियां
बता दें कि थाईलैंड के 54 प्रांतों में कोविड संक्रमण फैला है। इनमें से 28 में सोमवार से अधिकतम पाबंदियां लगा दी गई हैं। देश में अब तक कुल 8439 कोविड मरीज मिले हैं। इनमें से 6379 घरेलू संक्रमण के शिकार हैं। 2060 लोग विदेश से लौटे हैं। अब तक 4352 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और अस्पतालों से घर भेज दिए गए हैं, जबकि 4022 का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें