फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Floods: टूटी सड़कें, 145 मौतें और 36 लाख लोग प्रभावित...; थाईलैंड की बाढ़ ने दिखाई त्रासदी की तस्वीर

Fri, 28 Nov 2025 03:41 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंगकॉक

सार

थाईलैंड में भारी बारिश से आई बाढ़ में अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है। सोंगखला प्रांत में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां 110 मौतें दर्ज हुईं। पानी घटने के साथ ही नुकसान की असली तस्वीर सामने आई, जिसमें टूटी सड़कें, उलटी गाड़ियां और डूबे हुए घर शामिल हैं। 
विज्ञापन
थाईलैंड में बाढ़ से तबाही (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। लगातार बारिश से उत्पन्न आपदा में अब तक 145 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पानी उतरने के साथ ही तबाही की वास्तविक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें टूटे घर, उलटी हुई गाड़ियां और बहा हुआ मलबा पूरे इलाकों में फैला नजर आ रहा है।

विज्ञापन


थाईलैंड के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, 12 प्रांतों में 1.2 मिलियन घरों और 36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सोंगखला प्रांत में हुआ, जहां अकेले 110 लोगों की मौत दर्ज की गई। सरकार ने बताया कि पानी घटने से रेस्क्यू टीमें उन इलाकों तक पहुंचने में सक्षम हुई हैं, जो पहले पूरी तरह डूबे हुए थे।

सोंगखला में सबसे ज्यादा मौतें
सोंगखला प्रांत में जैसे-जैसे पानी नीचे गया, वैसे-वैसे मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा। हैट याई शहर में कई कॉलोनियां पूरी तरह डूबी हुई थीं, जिनमें बचावकर्मी पहले प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। पानी हटते ही बड़ी संख्या में शव बरामद हुए, जिससे हालात की भयावहता का अंदाजा लगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

राहत अभियान में तेजी
आपदा विभाग ने बताया कि अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में पानी घट रहा है, लेकिन कई जगहों पर जलस्तर अभी भी ऊंचा है। मौसम विभाग ने बारिश में कमी की पुष्टि की है, लेकिन कुछ इलाकों में गरज-तूफान की चेतावनी जारी की है। सरकार ने कहा कि रेस्क्यू अभियान तेज हुआ है और फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान
बाढ़ ने परिवहन और जनजीवन को पूरी तरह अव्यवस्थित कर दिया। कई सड़कें बह गईं, बिजली के खंभे गिर पड़े और कई मकान पूरी तरह जलमग्न हो गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में उलटी हुई गाड़ियां, टूटी सड़कें और जगह-जगह जमा मलबा दिख रहा है। कई वाहन एक-दूसरे के ऊपर चढ़े मिले, जो बाढ़ की धार की ताकत को दिखाते हैं।

लाखों लोग प्रभावित
भारी नुकसान के कारण लाखों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। कई परिवारों ने पूरी संपत्ति खो दी है। राहत एजेंसियां भोजन, दवाइयां और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने में जुटी हैं। सरकार ने व्यापक पुनर्वास और नुकसान की भरपाई को लेकर दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू कर दिया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें