फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thai Police Plane Crashes: थाई पुलिस का विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त, उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत

Fri, 25 Apr 2025 11:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

थाईलैंड के लोकप्रिय तटीय शहर के पास एक छोटा पुलिस विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में इसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रैथोंग ने बताया कि विमान सुबह 8 बजे दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले हुआ, हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए परीक्षण उड़ान भर रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने तुरंत प्रोपेलर विमान का मॉडल साझा नहीं किया, लेकिन घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में वाइकिंग डीएचसी-6 ट्विन ओटर दिखाई दे रहा है। प्राचुआब किरी खान प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि विमान हुआ हिन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। तस्वीरों में विमान को तट से लगभग 100 मीटर दूर समुद्र में दिखाया गया। विमान का ढांचा दो हिस्सों में टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। 

अर्चायोन ने बताया कि विमान में सवार सभी छह लोग पुलिस अधिकारी थे। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना का कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है। आर्कियोन ने कहा कि अधिकारी विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा सहित साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें