फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हुईं थाईलैंड की राजकुमारी उबोलरत्ना

Mon, 11 Feb 2019 07:03 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बैंकॉक 
विज्ञापन
थाईलैंड की राजकुमारी उबोलरत्ना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

थाईलैंड की राजकुमारी उबोलरत्ना को प्रधानमंत्री पद की दौड़ के लिए सोमवार को औपचारिक रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसी के साथ प्रभावशाली शिनवात्रा वंश से जुड़ी पार्टी के साथ उनके संक्षिप्त राजनीतिक जुड़ाव पर विराम लग गया है। यह घटनाक्रम तब हुआ है जब कुछ दिनों पहले ही राजकुमारी के भाई और देश के राजा ने उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ कड़ा राजादेश जारी किया था।

विज्ञापन


देश में शुक्रवार को उसी समय से अनिश्चितता और अटकलें थीं जब थाई रक्षा पार्टी ने यह विस्फोटक घोषणा की कि राजा महा वजीरलोंगकोर्न की बड़ी बहन 24 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगी। लेकिन राजा ने अपनी बहन की अभूतपूर्व राजनीतिक आकांक्षाओं पर तब अंकुश लगा दिया जब राजादेश में उनकी उम्मीदवारी को ‘अनुचित’ ठहराते हुए कहा गया कि राज परिवार राजनीति से ऊपर है ।

थाईलैंड में राजा के शब्दों को अंतिम माना जाता है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उबोलरत्ना का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों की सूची में से औपचारिक रूप से हटाने के बाद एक बयान में कहा कि  निर्वाचन आयोग ने थाई रक्षा चार्ट पार्टी द्वारा प्रस्तावित राजकुमारी उबोलरत्ना के नाम को हटाकर आज उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ जुंटा नेता प्रयुत चान ओ चा के खिलाफ तख्तापलट और सेना में शीर्ष स्तर पर बदलाव संबंधी हैशटैग थाई ट्विटर पर छाया रहा। सोमवार को जुंटा प्रमुख प्रयुत को तख्तापलट की खबरों को खारिज करना पड़ा और उन्होंने इसे 'फर्जी खबर' करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें