फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Texas School Massacre: गोलीबारी में 19 बच्चों की मौत के बाद भी गन लॉबी का समर्थन करते नजर आए ट्रंप, बंदूकों को लेकर बोले...

Sat, 28 May 2022 08:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्रंप ने कहा, जो लोग कानून का पालन करने हैं उनसे हथियार छीनने का कोई कारण नहीं है। उन्हें खुद को अपराधियों से बचाने के लिए हथियार रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। जरूरी है कि हम नीचे से लेकर ऊपर तक सुरक्षा में सुधार करें। स्कूलों में सख्त सुरक्षा की जरूरत है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में हुए नरसंहार के बाद गन लॉबी को लेकर बहस छिड़ गई है। जड़ें जमा चुकी इस गन लॉबी को खत्म करने की मांग उठ रही है। इसके अलावा गन एक्ट को लेकर भी बदलावों की मांग की जा रही है। ऐसे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस गन लॉबी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि सभ्य और कानून का पालन करने वाले अमेरिकियों को अपराधियों से खुद को बचाने के लिए बंदूक रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कड़े बंदूक नियंत्रण की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


सुरक्षा में सुधार की जरूरत
ट्रंप ने कहा, जो लोग कानून का पालन करने हैं उनसे हथियार छीनने का कोई कारण नहीं है। उन्हें खुद को अपराधियों से बचाने के लिए हथियार रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, बंदूक नियंत्रण नीतियों को वामपंथियों द्वारा हवा दी जा रही है। उन लोगों ने भयावहता को रोकने के लिए कुछ नहीं किया है। ट्रंप ने कहा, हमारे लिए इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम नीचे से लेकर ऊपर तक सुरक्षा में सुधार करें। स्कूलों में सख्त सुरक्षा की जरूरत है। 

बाइडन ने गन लॉबी के खिलाफ दिए थे संकेत 
टेक्सास के स्कूल में हुई गोलीबारी और 21 लोगों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गन एक्ट के खिलाफ बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि गन लॉबी के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना होगा। पूर्व राष्ट्रपति बोराक ओबामा भी ये मानते हैं कि अमेरिका गन लॉबी से पंगु हो गया है। एक राजनैतिक पार्टी ने इस पर किसी तरह की कार्रवाई करने की इच्छा नहीं जताई, जिससे ऐसे हादसों को रोका जा सके। 
विज्ञापन


बहुत आसान है हथियारों की खरीदारी 
अमेरिका में इस तरह की घटनाओं के बीच बड़ा कारण यहां का गन एक्ट है। अमेरिका में 'गन कल्चर' का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें