माइकल जैक्सन के सफेद दस्ताने टेक्सास में हुई नीलामी में 85 हजार पाउंड यानी करीब 80 लाख रुपये में नीलाम हुए। मशहूर गायक और डांसर जैक्सन ने बिली जीन सहित अपने कई लोकप्रिय डांस और गानों में क्रिस्टल वाले ये दस्ताने पहने थे। 1998 में दस्ताने यूनीसेफ को दान कर दिए गए थे। इन दस्तानों को नीलामी में जीतने वाले के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।