फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Texas: संदीप धालीवाल के मर्डर के दोषी को मृत्युदंड, अमेरिका के पहले सिख पुलिस अधिकारी की 2019 में हुई थी हत्या

Thu, 27 Oct 2022 11:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार संदीप धालीवाल हैरिस काउंटी विभाग के पहले सिख डिप्टी अधिकारी थे। सितंबर 2019 में ड्यूटी के दौरान उन्हें पैरोल के उल्लंघन के दोषी रॉबर्ट सोलिस ने गोली मार दी थी। धालीवाल ने पैरोल के उल्लंघन के दोषी सोलिस को पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
अमेरिका के पहले सिख पुलिस अधिकारी संदीप धालीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास की एक प्रांतीय अदालत ने देश के पहले पगड़ीधारी सिख पुलिस अधिकारी संदीप धालीवाल की हत्या के दोषी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। धालीवाल की सितंबर 2019 में ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार संदीप धालीवाल हैरिस काउंटी विभाग के पहले सिख डिप्टी अधिकारी थे। सितंबर 2019 में ड्यूटी के दौरान उन्हें पैरोल के उल्लंघन के दोषी रॉबर्ट सोलिस ने गोली मार दी थी। धालीवाल ने पैरोल के उल्लंघन के दोषी सोलिस को पकड़ लिया था। 
सोलिस को डिप्टी पुलिस अधिकारी धालीवाल की हत्या का दोषी पाए जाने के दो हफ्ते से भी कम समय में सजा सुनाई गई है। सोलिस ने दिनदहाड़े धालीवाल को सिर में गोली मार दी थी। हैरिस काउंटी के जिला अटॉर्नी किम ओग ने एक बयान में कहा कि हमने सोलिस को मृत्युदंड देने का आग्रह किया था। फैसले के बाद हैरिस काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने सिख सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें