फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-Taiwan Tension: एलन मस्क के बयान पर चीन और ताइवान दोनों देशों ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Sun, 09 Oct 2022 04:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

ताइवान के मीडिया के मुताबिक, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रवक्ता हुआंग साई-लिन ने शनिवार को कहा कि मस्क की टिप्पणी न केवल हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करती है, बल्कि लोकतंत्र को भी नुकसान पहुंचाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी संसद की निचली सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से तनाव अब भी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर सुझाव दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

ताइवान को चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र बनाया जा सकता है : मस्क

2 of 5
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk
मस्क ने कहा कि ताइवान को ताइवान को चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र बनाया जा सकता है। उनके इस बयान पर चीन और ताइवान दोनों देशों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

 
विज्ञापन

हमारी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता का उल्लंघन कर रही मस्क की टिप्पणी: ताइवान

3 of 5
चीन-ताइवान - फोटो : iStock
ताइवान के मीडिया के मुताबिक, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रवक्ता हुआंग साई-लिन ने शनिवार को कहा कि मस्क की टिप्पणी न केवल हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करती है, बल्कि लोकतंत्र को भी नुकसान पहुंचाती है। 

 

मस्क के बयान को चीन ने बताया 'अनुचित'

4 of 5
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग - फोटो : fmprc.gov.cn
वहीं चीन के राज्य नियंत्रित मीडिया ने 'चीन के ताइवान मुद्दे पर सीमा से बाहर मस्क के कदम, विदेश मंत्रालय का जवाब' शीर्ष के साथ लेख प्रकाशित किया। इसमें बताया गया है कि एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मस्क के 'अनुचित' बयान का जवाब दिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइवान हमारा घरेलू मुद्दा, विदेशी हस्तक्षेप को खत्म करेंगे : चीन

5 of 5
दक्षिण चीन सागर में चीन के विमानवाहक पोत ने किया युद्ध अभ्यास (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
माओ ने अपने जवाब में कहा, 'ताइवान चीन कीा घरेलू मुद्दा है और चीन विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप को पूरी तरह से खत्म कर देगा। इस बीच, ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी हुआंग ने कहा कि मस्क, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के कदाचार की निंदा नहीं करते हैं, बल्कि वह ताइवान की आजादी को छोड़कर हमलावर सत्तावादी शासकों की महत्वकांक्षाओं को पूरा करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें