फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने पुलिस वाहन पर किया हमला, दो जवानों की मौत, तीन घायल

Mon, 28 Aug 2023 11:36 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लक्की मारवत जिले में हुई, जब आतंकियों ने पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को आतंकवादियों ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लक्की मारवत जिले में हुई, जब आतंकियों ने पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य को घायल कर दिया। हमले के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर भेजा गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों और उनके मददगारों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

WHO ने पाकिस्तान के लिए यात्रा प्रतिबंध तीन महीने बढ़ाया
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पोलियो फैलने के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान के लिए यात्रा प्रतिबंध को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। 2005 के अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा बुलाई गई आपातकालीन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह समिति दुनिया भर में पोलियो वायरस के प्रसार की निगरानी करती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंच कर पोलियो उन्मूलन के पाकिस्तान के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की। इसमें पोलियो खत्म करने के पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रयासों में कमियों पर भी जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान में पोलियो का खतरा पेशावर और कराची के हालिया परीक्षणों से उजागर होता है।

समिति ने कहा कि पिछली बैठक के बाद से, पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 (डब्ल्यूपी1) का एक ताजा मामला सामने आया है। इस तरह साल 2023 में दो मामले मिल चुके हैं। दोनों खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पाए गए हैं। समिति ने कहा कि दक्षिणी खैबर पख्तूनख्वा में कार्य योजना के परिणामस्वरूप 1.6 लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाया गया है, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता, पोलियो टीम पर हमले और टीकाकरण का बहिष्कार करने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें