फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठन बोको हराम ने चाड देश के करीब सौ सशस्त्र बलों के जवानों की हत्या कर दी

Wed, 25 Mar 2020 06:54 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बोको हराम - फोटो : social media
विज्ञापन

नाइजीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन बोको हराम के जिहादियों ने चाड देश के सशस्त्र बलों के तक़रीबन सौ जवानों की हत्या कर दी। राष्ट्रपति इदरिस डेबी इत्नो ने मंगलवार को कहा कि देश में सशस्त्र बलों पर बोको हराम के जिहादियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे घातक हमले में चौदह चाडियन सैनिक मारे गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह हमला उस जगह पर हुआ जहां कैमरून, चाड, नाइजर और नाइजीरिया की सीमाएं मिलती हैं। राष्ट्रपति ने बोमा में रविवार रात हुए हमले में कहा, 'हमने अपने 92 सैनिकों, गैर-कमीशन अधिकारियों और अधिकारियों को खो दिया। यह पहली बार है जब हमने इतने सारे लोगों को खो दिया है'।

बोमा प्रायद्वीप पर सैनिकों पर हमला कम से कम सात घंटे तक चला, और मदद के लिए भेजी गई जवानों की टुकड़ी को भी निशाना बनाया गया। बोको हरम ने पूर्व में अपने पड़ोसी देशों में घुसपैठ शुरू करने से पहले 2009 में नाइजीरिया में विद्रोह शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें