फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत

Mon, 11 Nov 2019 10:46 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, मुल्तान
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बंदूकधारियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन पर हमला कर दिया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता कलीम कुरैशी ने बताया कि मरने वालों में दो पुलिस अधिकारी, खुफिया सेवा के दो अधिकारी तथा एक मुखबिर शामिल है। उन्होंने बताया कि इन पर रविवार देर रात उस समय हमला हुआ जब ये राजनपुर जिले के अरबी तब्बा इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारने जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन यह इलाका दक्षिणपश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की सीमा से लगता है जहां बलूच अलगाववादी समूह हिंसक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें