फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Terrorist Attack: यात्री बस पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, आठ लोगों की मौत, 26 लोग घायल

Sun, 03 Dec 2023 01:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

चिलास के पुलिस उपायुक्त आरिफ अहमद ने कहा कि आठ में से पांच मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में दो सैनिक भी हैं जो बस में सवार थे। वहीं, घायलों में विशेष सुरक्षा इकाई का एक जवान शामिल है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन
Pakistan Flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों ने एक यात्री बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसमें आठ लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिलगित से रावलपिंडी जा रही बस पर शाम 6:30 बजे चिलास के पास हमला हुआ।
विज्ञापन


हमले के बाद चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। चिलास के पुलिस उपायुक्त आरिफ अहमद ने कहा कि आठ में से पांच मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में दो सैनिक भी हैं जो बस में सवार थे। वहीं, घायलों में विशेष सुरक्षा इकाई का एक जवान शामिल है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद आतंकी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें