फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK सेना और आतंक: अलकायदा से जुड़े थे ISPR चीफ अहमद शरीफ चौधरी के पिता, प्रतिबंधित परमाणु वैज्ञानिक भी रहे

Sat, 10 May 2025 04:00 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / इस्लामाबाद।

सार

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में उपजे हालिया तनाव  के तनाव के बीच दोनों देशों के अतीत पर भी नजर जा रही है। अतीत का एक ऐसा ही पहलू पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता से जुड़ा है। इनके पिता के संबंध आतंकी संगठन अलकायदा से रहे हैं। पिता परमाणु वैज्ञानिक भी रहे, लेकिन उन पर प्रतिबंध भी लगाया गया। आइए जानें क्या है पूरा किस्सा
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- डीडी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की सेना उकसावे की कार्रवाई कर रही है। भारतीय क्षेत्र में घुसकर ड्रोन और मिसाइल से हमले की हिमाकत करने वाली पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का इतिहास भी दागदार रहा है। ऐसे ही एक अधिकारी रहे हैं, सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद। अमृतसर में पैदा हुए सुल्तान बशीरुद्दीन के बारे में चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि वे पाकिस्तानी सेना के वर्तमान प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पिता हैं। 
विज्ञापन


अलकायदा से संबंध, परमाणु हथियारों से जुड़ी जानकारी गलत हाथों में...
पड़ोसी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों पर अमूमन तख्ता पलट और सरकार पर दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस मामले में महमूद की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उनके तार आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े रहे हैं। न केवल अलकायदा से संबंध, बल्कि परमाणु हथियारों से जुड़ी अहम जानकारी को गलत हाथों में पहुंचाने के आरोपों को लेकर भी महमूद विवादों में रहे। बाद में परमाणु वैज्ञानिक महमूद पर पाकिस्तानी सरकार ने प्रतिबंध भी लगाए।

ये भी पढ़ें- India Pakistan Tension: जिहादी जनरल आसिम मुनीर और मुशर्रफ में कितना फर्क? रक्षा विशेषज्ञ बता रहे हैं बड़ी बात
विज्ञापन


पांच बड़े आतंकियों के मारे जाने की खबर
बता दें कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। अब खबर आ रही है कि इसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पांच खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया है। जिन आतंकियों की सूची समने आई है, उसमें मसूद अजहर का भाई और उसके बीवी का भाई भी शामिल है। वह आईसी-814 अपहरण मामले में वांछित था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India vs PAK: 'अफगानिस्तान को लेकर झूठ फैला रहा पाकिस्तान', विदेश सचिव ने प्रोपेगैंडा का किया पर्दाफाश

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद रिश्तों में तनाव
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में 7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से आतंकी लॉन्चपैडों को निशाना बनाकर आतंकवाद पर करारा प्रहार किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने गुरुवार से ही लगातार जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें