फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू डॉक्टर गिरफ्तार, भड़की हिंसा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 28 May 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंध में भड़की हिंसा - फोटो : social media

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू डॉक्टर को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद से हिंसा भड़क गई है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं की दुकानों पर हमला किया उनमें आग भी लगाई।



ये मामला प्रांत के मीरपुरखास का बताया जा रहा है। डॉक्टर की पहचान रमेश कुमार के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ पास की ही मस्जिद के एक इमाम ने मामला दर्ज करवाया है। रमेश पर आरोप है कि उन्होंने कुरान के पन्ने फाड़कर उसमें दवा लपेटकर मरीजों को दी। 


मामले पर एसएचओ जाहिद हुसैन लेघरी का कहना है कि डॉक्टर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में सांप्रदायिक तनाव भड़कने के बाद डॉक्टर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। 

ईशनिंदा के आरोप में फंसते रहे हैं हिंदू

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। ये हिंदू ईशनिंदा में फंसाए जाने की शिकायत करते रहे हैं। इनका कहना है कि मुस्लिम बहुसंख्यक इन्हें ईशनिंदा के मामलों में निशाना बनाते रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1987 से 2016 तक पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून के तहत 1472 लोगों पर कार्रवाई हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next