अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक सैन्य म्यूनिशन (विस्फोटक) फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में 19 लोग लापता हैं और उनके मृत होने की आशंका जताई जा रही है। हंफ्री काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने बताया कि यह अब तक का सबसे भयावह दृश्य था जो उन्होंने अपने करियर में देखा है। उन्होंने कहा हमारी टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी है और लापता लोगों के परिवारों से बात कर रही है। यह एक बेहद दुखद और विनाशकारी घटना है।
मीलों दूर तक महसूस हुआ धमाका
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि धमाके की आवाज और झटका कई मील दूर तक महसूस किया गया। घटनास्थल पर दमकलकर्मी और बचाव टीमें लगातार काम कर रही हैं। आसपास के इलाकों को सुरक्षा कारणों से खाली करा लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक त्रासदी है जिसने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है। हमारी प्राथमिकता सभी लापता लोगों को ढूंढने और उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाने की है।
ये भी पढ़ें:- Nobel Peace Prize: 'मैं यह पुरस्कार ट्रंप को समर्पित करती हूं...', शांति का नोबेल मिलने पर बोलीं मारिया मचाडो
जांच जारी, अब और खतरा नहीं