फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में अज्ञात उग्रवादियों के दो हमलों में मारे गए पाक सेना के दस सैनिक

Sat, 27 Jul 2019 10:26 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ अज्ञात उग्रवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले और अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक अधिकारी सहित दस सैनिकों को मार डाला। पहली घटना में उग्रवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगते उत्तरी वजीरिस्तान जिले के गुरबाज इलाके में सीमा पर तैनात गश्ती दल पर हमला कर दिया जिसमें छह सैनिक मारे गए।

विज्ञापन


पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने दूसरे हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उग्रवादियों ने बलूचिस्तान में फ्रंटियर कोर की एक टुकड़ी पर गोलियां चलाकर चार सुरक्षाकर्मियों को मार डाला। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा कि वह मारे गए सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें