पाकिस्तान में एक मिनी ट्रक और वैन की टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बलूचिस्तान प्रांत में कराची-क्वेटा हाईवे पर हुआ है। रविवार को 20 यात्रियों से भरी एक वैन यहां से गुजर रही थी तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। ट्रक में भी दो लोग सवार थे। सिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
जानकारी के मुताबिक, तीन लोगों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि सात लोगों ने अस्पताल में पहुंचकर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि घायलों में से 10 लोग काफी गंभीर स्थिति में हैं। बताया जा रहा है कि वैन में यात्री खचाखच भरे हुए थे। वहीं, कई लोग वैन की छत पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे।