ऑस्ट्रेलिया में जून-जुलाई के बीच बेरोजगारों की संख्या में कुल 16 हजार की वृद्धि हुई थी। जो कि अब 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के मुताबिक, देश में बेरोजगारी का प्रमुख कारण कोरोना महामारी है।
ब्राजील : 24 घंटे में 55 हजार से अधिक मामले
विश्व में कोरोना प्रभावित दूसरे सबसे बड़े देश ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 55,155 नए मामले सामने आए हैं और 1,175 लोगों की मौत हो गई है।