फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada Firing: मानसिक शिकायतों से जूझ रही थी हमलावर युवती, घर पर मां और सौतेले भाई को भी उतारा मौत के घाट

Thu, 12 Feb 2026 01:59 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटिश कोलंबिया

सार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक छोटे से कस्बे में स्थित माध्यमिक विद्यालय में हुई हिंसक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस गोलीकांड में कुल दस लोगों की जान चली गई, जिनमें संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज कस्बे में मंगलवार को एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। यह हाल के वर्षों में देश की सबसे घातक सामूहिक हिंसा की घटनाओं में से एक है।
विज्ञापन


रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, छह लोग स्कूल के भीतर मृत पाए गए, दो शव एक संबंधित आवास से बरामद हुए और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कम से कम दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि लगभग 25 लोगों का इलाज गैर-गंभीर चोटों के लिए किया जा रहा है।

गोलीबारी में महिला हमलावर की भी हुई मौत
पुलिस ने कनाडा में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय युवती के रूप में की है। युवती को लेकर पहले भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दर्ज की गई थीं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के उप आयुक्त ड्वेन मैकडॉनल्ड ने बुधवार को कहा कि हमलावर वैन रूट्सलार का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इतिहास था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मां और सौतेले भाई भी स्कूल के पास एक घर में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी स्कूल परिसर में मृत मिला और प्रारंभिक जांच में मामला जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध या खतरे की आशंका नहीं है। घटना के दौरान स्कूल को लॉकडाउन कर दिया गया था। स्थानीय पादरी जॉर्ज रोवे ने कहा कि कई अभिभावक सामुदायिक केंद्र में अपने बच्चों की खबर का इंतजार करते रहे। स्कूल को सप्ताह भर के लिए बंद कर दिया गया है और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

गोलीकांड पर क्या बोले पीएम मार्क कार्नी?
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इसे बेहद दुखद घटना बताया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी शोक व्यक्त करते हुए अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उन्होंने कहा कि टंबलर रिज में माता-पिता, दादा-दादी, बहनें, भाई अपने प्रियजनों के बिना जागेंगे। पूरा देश आपके साथ शोक मना रहा है और कनाडा आपके साथ खड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस बल दो मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गया था।

गौरतलब है कि टंबलर रिज लगभग 2,400 की आबादी वाला एक छोटा शहर है। बर्फ से ढके इस छोटे से कस्बे में स्थित टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक के लगभग 160 छात्र पढ़ते हैं। घटना के बाद स्कूल को सप्ताह के बचे दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और जरूरतमंदों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। 

कनाडा में सख्त हैं हथियार कानून
कनाडा में अमेरिका की तुलना में सख्त हथियार कानून लागू हैं। हालांकि लाइसेंस के साथ हथियार रखने की अनुमति है। वर्ष 2020 के बाद हैंडगन और असॉल्ट-स्टाइल हथियारों पर कई पाबंदियां लगाई गईं, लेकिन कुछ राइफल और शॉटगन पर प्रतिबंध के प्रयास किसानों और शिकारियों के विरोध के चलते वापस लेने पड़े।
विज्ञापन


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें