फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNN Founder Ted Turner Died: सीएनएन के संस्थापक टेड टर्नर का निधन; 87 की आयु में ली अंतिम सांस

Wed, 06 May 2026 08:22 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

दुनिया को 24 घंटे लाइव खबरों से जोड़ने वाले सीएनएन के संस्थापक टेड टर्नर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। टर्नर को आधुनिक पत्रकारिता में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले दिग्गज के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने न्यूज देखने का तरीका पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन
सीएनएन के संस्थापक टेड टर्नर का निधन - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी मीडिया जगत के दिग्गज और सीएनएन (CNN) के संस्थापक टेड टर्नर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी टर्नर एंटरप्राइजेज की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

टेड टर्नर को दुनिया भर में 24 घंटे न्यूज चैनल मॉडल की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने जब CNN की स्थापना की थी, तब यह एक जोखिम भरा प्रयोग माना गया था, लेकिन समय के साथ यही विचार वैश्विक मीडिया की सबसे बड़ी पहचान बन गया।

CNN ने पहली बार दुनिया को यह अनुभव कराया कि समाचार केवल निश्चित समय तक सीमित नहीं होते, बल्कि उन्हें लगातार लाइव और रियल टाइम में देखा जा सकता है। इस बदलाव ने न केवल पत्रकारिता की दिशा बदली, बल्कि दर्शकों के समाचार देखने और समझने के तरीके को भी पूरी तरह बदल दिया।

टेड टर्नर केवल न्यूज चैनल तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी बड़ा विस्तार किया। उनके बिजनेस साम्राज्य में केबल टीवी का पहला सुपरस्टेशन, फिल्म और कार्टून चैनल्स के साथ-साथ खेल जगत की बड़ी फ्रेंचाइजी अटलांटा ब्रेव्स भी शामिल थी।

उनकी सोच ने आधुनिक पत्रकारिता को एक नई दिशा दी। 24 घंटे चलने वाले न्यूज मॉडल ने दुनिया को ऐसी व्यवस्था दी, जहां लोग किसी भी घटना को तुरंत और लाइव देख सकते हैं। यह मॉडल आज दुनिया के लगभग हर बड़े न्यूज चैनल की बुनियाद बन चुका है।

1991 में टाइम मैगजीन ने टर्नर को 'मैन ऑफ द ईयर' के खिताब से सम्मानित किया था। उस समय उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में सराहा गया, जिसने वैश्विक घटनाओं के प्रवाह को प्रभावित किया और 150 देशों के दर्शकों को इतिहास का सीधा साक्षी बना दिया। टेड टर्नर का योगदान मीडिया इतिहास में हमेशा एक क्रांतिकारी बदलाव के रूप में याद किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें