फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेट के सामने आज पेश होंगे फेसबुक, ट्विटर और गूगल के सीईओ

Wed, 28 Oct 2020 05:43 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकन सीनेट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

टेक की दिग्गज कंपनियां फेसबुक, ट्विटर और गूगल के सीईओ अमेरिकी सीनेट की वाणिज्य समिति के सामने आज पेश होंगे। तीनों स्वेच्छा से गवाही देने के लिए तैयार हुए थे। इस दौरान सांसद इंटरनेट कंपनियों की रक्षा करने वाले एक प्रमुख कानून के बारे में इन कंपनी के सीईओ से सवाल-जवाब करेंगे। 

विज्ञापन


फेसबुक और ट्विटर ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी। फेसबुक और ट्विटर ने बताया था कि उनके सीईओ क्रमश: मार्क जुकरबर्ग और जैक डोरसी समिति के सामने 28 अक्तूबर को पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार, अल्फाबेट के स्वामित्व वाले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी गवाही देने आएंगे।

यह जानकारी उस फैसले के एक दिन बाद सामने आई है जब समिति ने तीनों कंपनियों के सीईओ को गवाही देने के लिए बुलाने की योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी थी। जैक डोरसी ने ट्वीट कर कहा था, 'सुनवाई रचनात्मक और इस बात पर केंद्रित होनी चाहिए कि अमेरिकी लोगों के लिए क्या ज्यादा मायने रखता है और हम चुनावों की रक्षा के लिए एक साथ कैसे काम करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें