फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: 240 यात्रियों समेत 10 वर्ष पूर्व गायब मलयेशियाई विमान का मलबा मिला, वैज्ञानिक बोले- हिंद महासागर में है

Sat, 31 Aug 2024 05:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कुआलालंपुर

सार

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों का दावा है कि विमान महासागर में 6000 मीटर गहरे गड्ढे में तथा विमान का मलबा एक खाई में पड़ा है। इस स्थान को उसी जगह के आसपास बताया जा रहा है जहां पायलट ने उड़ान भरने के तुरंत बाद सिम्युलेटर की दिशा बदली थी और विमान को गलत दिशा में मोड़ दिया था। इसके बाद विमान अचानक रडार से गायब हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 वर्ष पूर्व गायब हुई मलयेशियाई एयरलाइंस की उड़ान एमएच 370 का मलबा मिल गया है। तस्मानिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने इस विमान को ट्रेस कर लिया है। विमान का मलबा दक्षिणी हिंद महासागर में पड़ा है। उल्लेखनीय है कि यात्रियों सहित इस विमान के लापता होने का रहस्य अभी तक सुलझ नहीं पाया है। हालांकि मलयेशिया सरकार अथवा मलयेशिया एयरलाइंस ने फिलहाल इस संबंध में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


विमान गलत दिशा मुड़ा, रडार से अचानक गायब हुआ
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों का दावा है कि विमान महासागर में 6000 मीटर गहरे गड्ढे में तथा विमान का मलबा एक खाई में पड़ा है। इस स्थान को उसी जगह के आसपास बताया जा रहा है जहां पायलट ने उड़ान भरने के तुरंत बाद सिम्युलेटर की दिशा बदली थी और विमान को गलत दिशा में मोड़ दिया था। इसके बाद विमान अचानक रडार से गायब हो गया।

उड़ान भरने के 40 मिनट बाद कटा संपर्क
बता दें, 8 मार्च 2014 की रात को मलयेशियाई एयरलाइंस ने कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 240 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के 40 मिनट बाद विमान दक्षिणी हिंद महासागर में गायब हो गया था। यह क्षेत्र वियतनामी हवाई सीमा में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें