डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने पर अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप पीएम मोदी द्वारा नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित न किए जाने से नाराज हैं। खन्ना ने कहा कि यह टैरिफ दोनों देशों के रणनीतिक रिश्ते और व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारतीय सामनों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के रिश्ते में खटास बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच अमेरिकी सांसद और यूएस-इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रो खन्ना ने डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का अहंकार अमेरिका और भारत के बीच दशकों पुराने रणनीतिक रिश्ते को नुकसान पहुंचा रहा है। खन्ना ने कहा कि भारत से चमड़ा और कपड़ा जैसे सामानों की अमेरिका में बिक्री पर असर पड़ा है और इससे अमेरिकी कंपनियों का नुकसान भी हो रहा है।
इस दौरान खन्ना ने ट्रंप पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप यह सब इसलिए कर रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित नहीं किया, जबकि पाकिस्तान ने किया था। अमेरिकी सांसद ने कहा कि इसके अलावा भारत ने कश्मीर को आंतरिक मामला बताते हुए ट्रंप को कोई भूमिका नहीं दी, जिससे ट्रंप नाराज हैं।
सुधर सकते है अमेरिका भारत के संबंध
पीटर नवारो ने इस बात पर जताई नाराजगी