भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि लोकतंत्र हमारे डीएनए में गहराई से समाया हुआ है। ब्रिटेन-भारत सप्ताह के तहत यंग लीडर्स फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भारत की राजनीति, भारतीय तरीके से चलती है, पश्चिमी नजरिये से इसका मूल्यांकन स्वाभाविक रूप से विफल होगा। अगर किन्हीं को भारत में विरोध-प्रदर्शन करना है, तो वे 9 महीने के लिए राजमार्ग को बंद कर सकते हैं। हमारा लोकतंत्र कितना गहरा है। हम अपने प्रदर्शनकारियों को ऐसा करने देते हैं। यहां तक कि ब्रिटेन भी ऐसा नहीं करता है।