फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता : बेलारूस संकट पर फ्रांस और रूस के राष्ट्रपति ने फोन पर की बात, ईयू पाबंदी को तैयार

Wed, 17 Nov 2021 01:02 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, ब्रुसेल्स।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और इमैनुएल मैक्रों - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया है कि रूस लगातार पोलैंड से लगती बेलारूस की सीमा पर सैन्य जमावड़ा बढ़ा रहा है, जबकि पश्चिमी देश यूरोपीय संघ (ईयू) की सीमा पर जारी शरणार्थी संकट से निपटने में जुटे हैं। बेलारूस की सीमा से हजारों प्रवासी पोलैंड के रास्ते ईयू में घुसने के लिए तैयार हैं। इसे देखते हुए ईयू ने बेलारूस पर सख्त पाबंदियां लगाने का फैसला कर लिया है। उधर फ्रांस ने रूस को चेतावनी दी है।

विज्ञापन


रूस के करीबी बेलारूस का कहना है उस पर शरणार्थी संकट खड़ा करने के आरोप निराधार हैं। इस पूरे मसले पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है। मैक्रों के एक सलाहकार ने बताया कि राष्ट्रपति के मुताबिक हम यूक्रेन की संप्रभुता और हमारी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार हैं। 

इस पर पुतिन ने कहा कि ये हालात रूस और नाटो के बीच तनाव बढ़ा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस बातचीत से दोनों नेताओं में सहमति बनी है कि दोनों पक्षों को पीछे हटने की जरूरत है। हालांकि रूस ने जोर दिया कि इस मुद्दे पर ईयू सीधे बेलारूस से बात करे।
विज्ञापन


तनाव कम करने की कोशिश करेंगे : रूस
फ्रांस और रूस के राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने करीब ढाई घंटे तक सीमा पर तनाव घटाने को लेकर वार्ता की। रूसी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों ने प्रवासियों के लिए मानवीय कोशिशों की जरूरत पर जोर दिया लेकिन किसी ठोस कदम का एलान नहीं किया। मॉस्को ने कहा कि वह इस तनाव को कम करने में मदद करने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें