फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बीच कूटनीति की कोशिश: ओमान में होगी ईरान और अमेरिका की वार्ता, ईरानी विदेश मंत्री ने की पुष्टि

Wed, 04 Feb 2026 08:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

Iran-US Talks: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को ओमान में परमाणु वार्ता होने जा रही है। यह बैठक हालिया प्रदर्शनों पर ईरानी सरकार की कड़ी कार्रवाई के बाद रिश्तों में आई खटास को कम करने की कोशिश मानी जा रही है। वार्ता के एजेंडे और स्वरूप पर मतभेद के बावजूद, दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच कूटनीति की एक नई कोशिश सामने आई है। ईरान में हालिया प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बाद रिश्ते और बिगड़े थे, लेकिन अब दोनों देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत शुक्रवार को ओमान में होगी। यह जानकारी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दी है। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हैं। हाल ही में ईरान में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों पर सरकार की कड़ी कार्रवाई के बाद हालात और बिगड़ गए थे।

विज्ञापन

ईरानी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ओमान ने इस बैठक के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर दिए हैं। इससे पहले दिनभर यह संकेत मिलते रहे कि बातचीत के तरीके और एजेंडे को लेकर मतभेद के कारण यह बैठक टल सकती है।

तुर्की नहीं, अब ओमान में होगी बातचीत
बता दें कि पहले यह बातचीत तुर्की में होने वाली थी, लेकिन ईरान ने बैठक का स्वरूप बदलने की मांग की। ईरान चाहता था कि यह वार्ता सिर्फ उसके परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहे और इसमें केवल ईरान और अमेरिका ही शामिल हों। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि अमेरिका अब तुर्की के बजाय ओमान में होने वाली इस उच्चस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेगा। हालांकि अमेरिकी प्रशासन को अभी भी संदेह है कि यह बातचीत सफल होगी या नहीं।
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

  • अमेरिका ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वार्ता ओमान में होगी।
  • हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि मंगलवार को अमेरिका की ओर से एक ईरानी ड्रोन को मार गिराए जाने और ईरान की ओर से अमेरिकी ध्वज वाले जहाज को रोकने के प्रयास के बावजूद उसे वार्ता होने की उम्मीद है। 
  • अमेरिका स्थित न्यूज एजेंसी 'ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स' के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बताया कि ईरानी शासन की ओर से दमन में गिरफ्तार लोगों की संख्या पचास हजार से अधिक हो गई है। 
  • अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका भी बातचीत में हिस्सा लेने पर विचार कर रहा है और उम्मीद है कि परमाणु मुद्दे के अलावा कई और चिंताओं पर भी चर्चा होगी। जिसमें ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों, पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित प्रॉक्सी नेटवर्क और अपने लोगों के साथ बर्ताव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
  • तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पड़ोसी देश ईरान में विदेशी दखल का विरोध किया और बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की अपील की।
  • तुर्किए पिछले एक हफ्ते से अमेरिका और ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए तेजी से काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: गाजा में फिर भड़की हिंसा: इस्राइली गोलीबारी में 19 की मौत, हमले से पहले सैनिक पर फायरिंग का दावा

ईरान में कितने लोगों की गिरफ्तारी और कितने मारे गए?
कार्यकर्ताओं के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद ईरान में 50,834 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन प्रदर्शनों में 6,876 लोगों की मौत हुई। हालांकि, आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है। एसोसिएटेड प्रेस ईरान में बड़े पैमाने पर इंटरनेट बंद होने के कारण मृतकों के आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है। 

ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शुक्रवार को ओमान में होगी। ईरानी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई के बाद से तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। 
 
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों आईएसएनए और तसनीम व स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क ने बताया कि बातचीत ओमान में होगी। हालांकि, ओमान के सुल्तान ने इसकी पुष्टि नहीं की। ओमान पहले भी परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच कई दौर की वार्ता की मेजबानी कर चुका है। 

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
  • अमेरिका ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वार्ता ओमान में होगी।
  • हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि मंगलवार को अमेरिका की ओर से एक ईरानी ड्रोन को मार गिराए जाने और ईरान की ओर से अमेरिकी ध्वज वाले जहाज को रोकने के प्रयास के बावजूद उसे वार्ता होने की उम्मीद है। 
  • अमेरिका स्थित न्यूज एजेंसी 'ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स' के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बताया कि ईरानी शासन की ओर से दमन में गिरफ्तार लोगों की संख्या पचास हजार से अधिक हो गई है। 
  • अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका भी बातचीत में हिस्सा लेने पर विचार कर रहा है और उम्मीद है कि परमाणु मुद्दे के अलावा कई और चिंताओं पर भी चर्चा होगी। जिसमें ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों, पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित प्रॉक्सी नेटवर्क और अपने लोगों के साथ बर्ताव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
  • तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पड़ोसी देश ईरान में विदेशी दखल का विरोध किया और बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की अपील की।
  • तुर्किए पिछले एक हफ्ते से अमेरिका और ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गाजा में फिर भड़की हिंसा: इस्राइली गोलीबारी में 19 की मौत, हमले से पहले सैनिक पर फायरिंग का दावा

ईरान में कितने लोगों की गिरफ्तारी और कितने मारे गए?
कार्यकर्ताओं के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद ईरान में 50,834 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन प्रदर्शनों में 6,876 लोगों की मौत हुई। हालांकि, आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है। एसोसिएटेड प्रेस ईरान में बड़े पैमाने पर इंटरनेट बंद होने के कारण मृतकों के आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें