फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: तालिबान सरकार का तुगलकी फरमान, शो करते समय महिला एंकर को चेहरा ढकने का आदेश

Thu, 19 May 2022 10:42 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान ने महिला न्यूज एंंकर को शो करते समय चेहरा ढकने का आदेश दिया है। तालिबान सरकार के सूचना और संस्कृतिक मंत्रालय ने इसे अंतिम फैसला बताया है। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान में महिला - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत ने गुरुवार को महिला न्यूज एंकर के लिए नया फरमान जारी किया है। तालिबान ने फरमान जारी कर कहा है कि महिला न्यूज एंकर शो करते समय चेहरा ढककर रखेंगी।

विज्ञापन


तालिबान सरकार के सूचना और संस्कृतिक मंत्रालय ने इसे अंतिम फैसला बताया है। तालिबान ने सभी महिला न्यूज एंकर को इस आदेश का पालन करने की बात कही है। इससे पहले तालिबान ने महिलाओं की आजादी छिनने वाले कई तुगलकी फरमान जारी किए हैं। जिनमें महिलाओं को अकेल घर से बाहर ना निकलने, आंखों को छोड़कर पूरे शरीर को ढकने और लड़कियों की पढ़ाई पर पाबंदी लगाने जैसे फरमान शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने सभी मीडिया संस्थानों को यह आदेश भेज दिया है। इस आदेश में महिला मीडियाकर्मी और न्यूज एंकर को चेहरा ढककर आने की बात कही है। अगर कोई महिला मीडियाकर्मी इसका विरोध करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तालिबान के मीडिया संस्थान टोलो न्यूज ने तालिबान के इस आदेश के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

 
इससे पहले तालिबान प्रमुख हिबतुल्ला अखुंदजादा ने अफगानिस्तान में सार्वजनिक रूप से महिलाओं को बुर्का पहनने का फरमान सुनाया था। काबुल में कार्यक्रम के दौरान तालिबानी अधिकारियों ने इसे जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को चादोरी यानी सिर से पैर तक बुर्का पहनना चाहिए। ये परंपरागत और सम्मानजनक है।
 
अफगानिस्तान में तालिबान पोस्टर चिपका कर महिलाओं को घरों में रहने का आदेश भी दे चुका है। सत्ता में आते ही तालिबान ने लड़कियों की पढ़ाई बंद करा दी थी। इसके खिलाफ जब महिलाएं मैदान में उतरीं तो छठी कक्षा तक छात्राओं को स्कूल जाने की इजाजत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें